फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जोन-2 की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जिला पूर्व क्षेत्र-2 (जोन-2) की अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस, योग, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी व हैंडबॉल सहित कई खेलों के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।सीनियर कबड्डी में आरएसबीवी पटपड़गंज ने प्रथम व आरएसबीवी वसुंधरा एन्क्लेव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर टेबल टेनिस में नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल के मेधांश अग्रवाल, योग में त्रिलोकपुरी-27 स्थित आरएसबीवी के सुशांत सिंह प्रथम रहे। सीनियर छात्रा वॉलीबॉल में मयूर विहार-3 स्थित सेंट मैरी स्कूल की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ छात्रा खो-खो में मयूर पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर हैंडबॉल में आईपी एक्सटेंशन स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, बाल भवन पब्लिक स्कूल द्वितीय व मयूर पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें