कॉलेजों में दाखिला की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों के लिए खेल कोटा आसानी से दाखिला दिला सकता है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने कॉलेजों में स्पोट्र्स कोटे के साथ स्पोट्र्स कैटेगरी के अनुसार वेटेज देने को कहा है। जिससे सामान्य छात्रों के मुकाबले खिलाडिय़ों को कम अंक पर भी आसानी से दाखिला मिल सकता है।
एमडीयू ने कॉलेजों को जारी आदेश में कहा है कि स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स के 30 सीटों पर एक सीट और 30 से अधिक सीटों वाले कोर्स पर दो सीटें खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित की गई है। इसके बाद की सीटों पर खिलाडिय़ों को वेटेज दिया जाएगा। यानी खेलकूद में बहाए पसीने खिलाडिय़ों को कॉलेज में दाखिला के लिए मुफिद साबित होगी।
एमडीयू ने पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर खिलाडिय़ों को वरीयता देने के लिए तीन कैटेगरी बनाई हैं। ग्रेजुएट कोर्स के लिए स्कूल स्तर की खेलों को परिभाषित किया गया है। इस कैटेगरी का लाभ लेने के लिए खिलाडिय़ों के पास खेल विभाग द्वारा जारी ग्रेड सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
वेटेज सिस्टम भी रहेगा जारी
-यूनिवर्सिटी ने वरीयता सिस्टम भी जारी रखा है। इसके तहत ए1 ग्रेड के खिलाडिय़ों को 5 अंक, ए 2 ग्रेड के खिलाडिय़ों को 4 अंक, बी 1 ग्रेड के खिलाडिय़ों को 03 अंक, बी 2 ग्रेड के खिलाडिय़ों को 2.5 अंक, सी 1 ग्रेड के खिलाडिय़ों को 2 अंक और सी 2 ग्रेड के खिलाडिय़ों को एक अंक का वेटेज दिया जाएगा। एमडीयू के प्रवक्ता ने बताया कि खेल को बढ़ावा देने के लिए एमडीयू ने दोनों सिस्टम लागू किया है। खेल कोटे के तहत श्रेणी अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद खिलाडिय़ों को दाखिले के लिए तैयार मेरिट में वेटेज दिया जाएगा।
ग्रेजुएट स्तर पर यह है कैटेगरी
-स्कूल नेशनल टूर्नामेंट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान
-स्कूल नेशनल गेम्स व स्पोट्र्स में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान
-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान
-स्पोट्र्स में बेहतर प्रतिभा जिसकी मेरिट यूनिवर्सिटी स्पोट्र्स डायरेक्टर तैयार करेंगे
-खिलाड़ी की उम्र 23 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए
पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर ये होगी कैटेगरी
-कैटेगरी ए1 व ए2 : ओलंपिक, वल्र्ड चैंपियनशिप, वल्र्ड कप, वल्र्ड यूनिवर्सिटी खेल, डेविस कप, विंबल्डन चौंपियनशिप, यूएस, फ्रेंच और ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस, थॉमस कप आदि खेल चुके व इनके विजेता खिलाडिय़ों को मौका मिलेगा। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स, चैंपियंस ट्रॉफी, एशियन कप, इंटरनेशनल क्रिकेट, वल्र्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप खेल चुके खिलाडिय़ों को वरीयता मिलेगी।
-कैटेगरी बी : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट (एआईआईयू), नेशनल गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप, नेशनल स्पोट्र्स फेडरेशन की ओर से आयोजित फेडरेशन कप में हिस्सा ले चुके खिलाडिय़ों या विजेताओं को मौका मिलेगा।
-कैटेगरी सी : इसमें जोनल इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जोनल नेशनल टूर्नामेंट, एआईआईयू टीम में भागीदारी के विजेता या इनमें हिस्सा ले चुके खिलाड़ी