फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: त्योहारों पर छह स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 14 नवंबर तक लागू रहेगी रोक, जरूरतमंद यात्रियों के सहायकों को मिलेगी छूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने छह प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री 3 से 14 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया है। इस दौरान नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, आनंद विहार टर्मिनल और आनंद विहार हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, इस फैसले का उद्देश्य स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ कम करना और यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को मिलेगी छूट
रेलवे ने बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग, अशिक्षित और महिला यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले लोगों को छूट देने का प्रावधान रखा है। ऐसे यात्रियों के परिजनों या सहयोगियों को जरूरत के अनुसार प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें