फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आसानी से नहीं मिल रहे प्लाज्मा डोनर, भ्रांतियों ने रोके कदम

Thu, 13 Aug 2020 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में 90 फीसदी से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं,लेकिन प्लाज्मा दान करने को लेकर लोगों के मन में अभी भी कई प्रकार की भ्रांतियां है। इस कारण संक्रमण के मरीजों को आसानी से प्लाज्मा डोनर नहीं मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली नीलम के 37 वर्षीय भाई को पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण हुआ। तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संक्रमण के बाद मरीज को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें प्लाजमा देने के लिए डोनर लाने के लिए कहा। मरीज के परिजनों ने दो दिन तक लोगों से प्लाजमा देने की अपील की ,लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। 
विज्ञापन


नीलम ने बताया कि अधिकतर लोग यह कह देते थे कि अभी वह प्लाज्मा नहीं दे सकते।  नीलम दो दिन से अपने भाई के लिए प्लाज्मा डोनर खोज रही हैं। सफदरजंग अस्पताल के पूर्व डॉक्टर विजय कुमार बताते हैं कि लोगों में प्लाज्मा दान करने को लेकर अभी भी काफी भ्रांतिया हैं। उन्हें लगता है कि इसे दान करने से उनके अंदर कोई कमी आ जाएगी। इसलिए जरूरत है कि सभी को इसके लिए प्रेरित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें