फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधा लगाना पहला कदम, वृक्ष बनाना जिम्मेदारी: डॉ. पकंज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के हरित अभियान के तहत शनिवार को विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य, परिवहन एवं आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्थानीय नागरिकों के साथ पौधे लगाकर अभियान का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


पौधरोपण अभियान के अवसर पर डॉ. पंकज ने कहा कि सरकार ने राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। नागरिकों की भागीदारी से अब तक 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का दीर्घकालिक संरक्षण, सुरक्षा और सिंचाई सुनिश्चित करना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण की नींव मजबूत करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें