फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में खुले नाले और असुरक्षित सीवर खत्म करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-संगम विहार, रणहौला, वजीराबाद और बेगमपुर में हजारों घरों को मिलेगा फॉर्मल नेटवर्क, सीवर ओवरफ्लो और यमुना प्रदूषण घटेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में खुले नालों और असुरक्षित सीवर की समस्या खत्म करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। संगम विहार, रणहौला, वजीराबाद और बेगमपुर कॉलोनियों में हजारों घरों को फॉर्मल सीवर नेटवर्क से जोड़ने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है।

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक ये चारों कॉलोनियां अनधिकृत और ओ-जोन के पास बसी हैं। जहां अब तक सीवर लाइन या तो थी ही नहीं या अधूरी थी। घरों का गंदा पानी खुले नालों और बिना ट्रीटमेंट यमुना में जा रहा था, जिससे सीवर ओवरफ्लो, जलभराव और बीमारियों का खतरा बना रहता था। इस पर कुल लागत करीब 180 करोड़ रुपये आंकी गई है। हर घर को 100 प्रतिशत हाउस सीवर कनेक्शन मिलेगा, ताकि सेप्टिक टैंक और मैनुअल सफाई की जरूरत खत्म हो। इससे ग्राउंड वाटर प्रदूषण घटेगा और सफाई कर्मियों की जान जोखिम में नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


जल बोर्ड ने कहा कि काम 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद इन इलाकों में खुले नाले बंद कर दिए जाएंगे और सारा सीवेज ट्रीट होकर ही यमुना में जाएगा।
विज्ञापन

नए प्रोजेक्ट के तहत

- संगम विहार: दक्षिण दिल्ली की सबसे बड़ी अनधिकृत कॉलोनी में करीब 8,000 घरों को 45 किमी नई सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
- रणहौला: पश्चिमी दिल्ली में 3,500 घरों को ट्रंक सीवर से कनेक्शन मिलेगा।
- वजीराबाद: यमुना किनारे बसे 2,800 घरों का सीवर सीधा वजीराबाद ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ेगा, जिससे यमुना में सीधा बहाव रुकेगा।
- बेगमपुर: रोहिणी जोन में 4,200 घरों को हाउस कनेक्शन दिया जाएगा।

-
यमुना में नालों को रोकने की योजना
यमुना नदी में सीधे गिरने वाले 22 बड़े नालों में से 11 को पहले ही रोका जा चुका है। शेष नालों को भी बंद करने की योजना पर काम चल रहा है। जहां सीवर बिछाना संभव नहीं है, वहां इंटरसेप्टर सीवर के माध्यम से गंदे पानी को शोधन संयंत्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें