दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसके चलते दिल्ली के लिए आ रहे आठ विमानों को लखनऊ से जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
हालांकि आंधी-तूफान के चलते मौसम सुहाना हो गया। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह धुंध छाई रहेगी। जबकि तापमान सामान्य के नजदीक ही बना रहेगा।
बता दें कि अक्तूबर के शुरुआत में मौसम में बदलाव देखा गया था। अचानक तेज आंधी और बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए उड़ानों को रोक दिया गया था। साथ ही चार विमानों को डायवर्ट भी करना पड़ा था।