फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पर फिदायीन हमले का खतरा, राजधानी के सभी थानों में अलर्ट जारी 

Fri, 18 Oct 2019 05:29 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि राजधानी दिल्ली में फिदायीन हमले हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकी पुलिस लाइन को भी अपना निशाना बना सकते हैं। इस जानकारी के बाद खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी लगभग 200 पुलिस थानों के अंदर आने- जाने वालों पर नजर रखने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हथियारों से लैस आतंकी किसी वाहन के माध्यम से घटना को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी वाहन समेत थानों में घुसकर बड़ी वारदात कर सकते हैं। 

खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस ने थानों की निगरानी बढ़ा दी है। थानों के गेट पर सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी अंजान शख्स और प्राइवेट वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें