फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः वाहनों को पेट्रोल पंप पर किया जाएगा सैनिटाइज, सरकार ने बनाई योजना

Sat, 23 May 2020 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • परिवहन विभाग इस योजना को तैयार कर रहा है
  • यह सुविधा एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है 
  • सार्वजनिक और निजी वाहनों को न्यूनतम कीमत पर संक्रमण मुक्त बनाने की सेवा शुरू करने की योजना
विज्ञापन
demo pic - फोटो : हरेंद्र चौधरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार एक ऐसी योजना लेकर आने वाली है जिससे सार्वजनिक और निजी वाहनों को पेट्रोल पंप पर ही कीटाणुमुक्त किया जा सकेगा। परिवहन विभाग इस योजना को तैयार कर रहा है। यह सुविधा एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के बीच सरकार ने सवारी को चढ़ाने के पहले टैक्सी और ऑटोरिक्शा जैसे वाहनों और सार्वजनिक बसों को संक्रमण मुक्त बनाना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि अभी बसों को डिपो पर ही सैनिटाइज करने का काम चल रहा है लेकिन अब अन्य सार्वजनिक वाहनों को भी पंप पर सैनिटाइज करने की योजना है। 

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक और निजी वाहनों को न्यूनतम कीमत पर संक्रमण मुक्त बनाने की सेवा शुरू करने की योजना बनायी जा रही है।

लॉकडाउन के चौथे चरण में ढील के तहत करीब दो महीने बाद राष्ट्रीय राजधानी में 19 मई को सार्वजनिक परिवहन सेवा बहाल हुई । दिल्ली सरकार ने निजी वाहनों को भी आवाजाही की इजाजत दी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें