लॉकडाउन के दौरान बस सेवाएं शुरू होने के बाद से बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जहां जरूरी एहितयात बरते जा रहे हैं तो पिछले तीन दिनों में यात्रियों की संख्या भी बढ़कर 3.5 लाख से अधिक हो गई है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर सड़कों पर दौड़ने वाली बस में 20 से अधिक यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। एहितयात के तौर पर पिछले गेट से ही ही यात्री प्रवेश कर सकेंगे तो बस स्टॉप पर उतरने के लिए आगे के गेट का प्रयोग करना होगा।
यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्हें बस में सवार होने देने के निर्देश दिए गए हैं। 19 मई को 2259 बसें, 20 को 3535 जबिक 21 मई को डीटीसी और क्लस्टर की 3983 बसें सड़कों पर संचालित हुईं।
पिछले तीन दिनों के दौरान बसों के साथ साथ यात्रियों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। 19 को 157731 जबकि 21 को 352661 यात्रियों ने बसों में सफर किया। डीटीसी और क्लस्टर की फिलहाल 6348 बसें हैं।
डीटीसी की ओर से राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों सहित कोविड-19 महामारी से निपटने में जुटे विभागों को भी बस सेवाएं मुहैया की जा रही हैं। इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से प्रवासी श्रमिकों को भी रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाया जा रहा है। बसों में कोरोना संक्रमण न बढ़े इसके लिए बसों को रोजाना डीपो से निकलने और वापसी पर डिसइंफेक्ट किया जा रहा है।