फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: प्रेषित: ) आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर नया एग्जिट बनाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



स्टेशन पर मुख्य निकास द्वार के आसपास लगी हैं रेहड़ियां, गाड़ियों का भी रहता है जमावड़ा
स्टेशन पर निजी वाहन, कैब, एंबुलेंस सीधे निकल सकेंगे, गेट से यू टर्न लेकर दिल्ली-नोएडा जा सकेंगे


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आनंद विहार स्टेशन पर लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या, अतिक्रमण और यात्रियों को भीड़ से राहत देने के लिए मुख्य निकास द्वार के अलावा दूसरा रास्ता बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। नए निकास द्वार से स्टेशन पर आने वाले निजी वाहन, कैब, एंबुलेंस सीधे इस गेट से निकल सकेंगे। ऐसे में पैदल यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में प्रतिदिन डेढ़ लाख से दो लाख यात्री तक यात्रा करते हैं। प्रतिदिन स्टेशन से 122 जोड़ी ट्रेन दिल्ली-हावड़ा आदि रूट पर चलती हैं। स्टेशन के निकास द्वार के आस-पास बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानों का अतिक्रमण है। लंबे समय से उत्तर रेलवे के अनुरोध पर प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया लेकिन बार-बार अतिक्रमण हो जाता है। ऐसे में यात्रियों और वाहनों के निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर यात्रियों को भीड़ से राहत दिलाने के लिए उत्तर रेलवे एक योजना पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


दूसरा द्वार चौधरी चरण सिंह मार्ग पर आरओबी के बगल से निकलेगा। यहां आगे जाकर रेलवे लाइन है। ऐसे में वाहन यू टर्न लेकर दिल्ली या गाजियाबाद के लिए जा सकेंगे। योजना अगर परवान चढ़ी तो आनंद विहार पर बाहर जाने के लिए नया गेट और रास्ता बनाने के लिए वन विभाग से भूमि मांगी जाएगी। योजना के बनने के बाद पैदल आने वाले यात्रियों को जहां वाहनों के बीच से नहीं आना पड़ेगा। साथ ही भीड़ से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




तुगलकाबाद में दो लोको शेड बनाने की भी योजना



तुगलकाबाद स्टेशन पर रेल इंजनों (डीजल या इलेक्ट्रिक) के रखरखाव, मरम्मत और निरीक्षण के लिए दो लोको शेड बनाने की भी योजना है। तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन पर वर्तमान समय में 123 जोड़ी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हैं। इसके अलावा 13 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी यहां से होकर जाती हैं। हालांकि, उत्तर रेलवे के अनुसार रेलवे स्टेशन पर अभी गति शक्ति कार्गो टर्मिनल की योजना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें