मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा के बाद भी फिल्म पीके टैक्स फ्री नहीं हुई है। फिलहाल राज्य में फिल्म देखने वालों को एंटरटेनमेंट टैक्स चुकाना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग साइट्स टैक्स ले रही हैं।
इसका कारण संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं करना है। ऑनलाइन बुकिंग साइट बुक माय शो के जरिये प्रदेश में टिकट बुकिंग के समय मनोरंजन कर देना पड़ रहा है।
इसके अलावा सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स से बुकिंग कराने पर भी टैक्स देना पड़ रहा है। मल्टीप्लेक्स या सिनेमाघर में टैक्स छूट का लिखित आदेश नहीं मिला है। स्पाइस मॉल के जीएम राकेश वर्गीश ने बताया कि मनोरंजन कर विभाग से अधिकृत सूचना नहीं मिली है।