फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः डीसीपी विक्रम कपूर ने की आत्महत्या, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

Wed, 14 Aug 2019 10:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
डीसीपी विक्रमजीत सिंह कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के एनआईटी में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस(डीसीपी) विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ेंः फरीदाबाद: स्कूल में मिट्टी के नीचे महिला का हाथ दिखने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 5.45 बजे हुई। डीसीपी कपूर ने अपने मुंह के अंदर रिवाल्वर रख कर खुद को गोली मारी, जो खोपड़ी में ऊपर से निकल गई।

विज्ञापन

जब डीसीपी ने खुद को गोली मारी, बाथरूम में थीं पत्नी

जिस समय डीसीपी कपूर ने खुद को गोली मारी उनकी पत्नी बाथरूम में थीं। गोली की आवाज सुनकर वह बाहर आईं तो देखा पति ड्राइंग रूम में खून से लथपथ थे। इसके बाद उन्होंने बेटे अर्जुन को जगाया।

गौरतलब है कि डीसीपी कपूर एक साल बाद रिटायर होने वाले थे। जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।

विक्रम कपूर मूलरूप से करनाल के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में asi के पद पर भर्ती हुए थे। प्रमोशन पाकर वह आईपीएस बन चुके थे और पिछले दो साल से फरीदाबाद में तैनात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें