दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 में पिटबुल डॉग ने महिला पर हमला कर दिया। पिटबुल के काटे जाने से महिला घायल हो गई। घायल की पहचान रिया देवी के रूप में हुई है।
देश की राजधानी दिल्ली में कुत्तों के हमले करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर 14 का है। रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला को कई जगह काटा।
विज्ञापन
पिटबुल डॉग के काटे जाने से घायल हुई महिला की पहचान रिया देवी के रूप में हुई है। पिटबुल ने रिया को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला का आरोप है कि पिटबुल डॉग हर रोज उनके दरवाजे पर ही शौच करता है। जिससे घर के सामने गंदगी फैल जाती है।
इस बात को लेकर वह काफी परेशान थीं। पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, महिला ने यह आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की सुबह (3 नवंबर) रिया के घर के आगे पिटबुल डॉग को उसका मालिक शौच कराने लगा।
विज्ञापन
रिया देवी ने अपने सीसीटीवी में पिटबुल को शौच करवाते हुए देखा तो इसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने पड़ोसी से कहा कि पिटबुल को मेरे घर के आगे शौच न कराएं। यह बात पड़ोसी को बुरी लगी। उसने महिला के साथ झगड़ा किया।
महिला का आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी ने महिला को डराने के लिए पिटबुल डॉग को महिला के उपर ही छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित महिला रिया के शरीर पर पिटबुल डॉग ने करीब पांच जगह पर काटा। पीड़ित महिला ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।