फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल साफ करते समय चली गोली, गैंगस्टर हुआ घायल

Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मोमनाथल गांव निवासी कथित खनन माफिया संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


लाइसेंसी पिस्टल को साफ करते समय उसे लगने की बात कही जा रही है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट लग चुका है। इसके बावजूद उस पर लाइसेंसी पिस्टल होना और गोली लगने से घायल होना आदि मामलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

वहीं खनन मामले में सीबीआई जांच भी चल रही है। पुलिस के मुताबिक, मोमनाथल गांव निवासी संजय मोमनाथल मंगलवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और संजय घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय के परिजन उसे कैलाश अस्पताल ले गए और यहां से उसे दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया है। गोली लगने से संजय के घायल होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें