फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों घरों में दिनभर नहीं पहुंचा पानी, डीडीआर होटल के सामने टूटी पाइप लाइन

Mon, 03 Apr 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
ओल्ड ज्यूडीशियल कांप्लेक्स स्थित डीडीआर होटल के पास नगर निगम की वाटर लाइन टूटने से सैकड़ों घरों में दिन भर पानी नहीं पहुंचा। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे से पानी नहीं होने के कारण लोग काफी परेशान हुए।
विज्ञापन


नगर निगम के कर्मचारी इसको सुबह से ही ठीक करने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे इसे ठीक करवा दिया गया। इसे दुरुस्त कराने के लिए मुख्य लाइन में होने वाली जलापूर्ति को कुछ घंटों के लिए रुकवा दिया गया था।

पाइप लाइन ठीक होने के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। मगर सभी इलाकों में सुबह तक ही स्थिति सामान्य हो सकती है। वाटर लाइन को ठीक करने में जुटे कर्मचारियों का कहना है कि बीएसएनएल द्वारा हुई खुदाई के कारण यह लाइन टूटी है।
विज्ञापन


इसके चलते पटेल नगर, जैकमपुरा, सिविल लाइन, बस अड्डा, आचार्यपुरी, रेलवे रोड, मियांवाली कॉलोनी सहित अन्य कई इलाकों में पानी की आपूर्ति दिन भर ठप रही। आचार्यपुरी निवासी कौशल कुमार ने कहा कि जब सुबह ऑफिस जाने के लिए तैयार होने गया तो देखा पानी ही नहीं आ रहा है।

काफी देर इंतजार किया फिर टैंकर से पानी मंगाया।  वहीं खाड़सा रोड, लक्ष्मी गार्डन, हीरा नगर व 4/8 मरला में भी शनिवार से पानी नहीं आ रहा है। लोगों की शिकायत है कि कुछ दिन पहले पाइप लाइट टूट गई थी, जिस कारण पानी नहीं आ रहा था। मगर उसके बनने के दो दिन बाद फिर से इस प्रकार की दिक्कत आ रही है। पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें