नई दिल्ली। डीडीसीए अंडर-16 लीग टूर्नामेंट 2026-27 में पायनियर यू-16 ने लाला रामचरन अग्रवाल क्रिकेट क्लब को 81 रन से हराया। एमसीजी-1, मुंडका दाबस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पायनियर यू-16 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.5 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में लाला रामचरन अग्रवाल क्रिकेट क्लब की टीम 30.1 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई।
पायनियर की ओर से अक्षत मटेला ने 52 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। कप्तान माधव अग्रवाल ने 44 गेंदों पर 20 रन बनाए। लाला रामचरन अग्रवाल क्लब की ओर से कप्तान विष्णु पाठक और आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कियान अग्रवाल ने 67 गेंदों पर 75 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। पायनियर की ओर से सिमाब आलम ने तीन, अर्नव मल्होत्रा और अथर्व वाही ने दो-दो विकेट लिए। संवाद