दिल्ली के मुखर्जी नगर में ऑटो चालक सरबजीत सिंह और उसके बेटे को पुलिस द्वारा पीटने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें से पहली याचिका में स्वतंत्र जांच एजेंसी जैसे सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है। वहीं दूसरी याचिका एक व्यापारी द्वारा दायर की गई है।
क्या था पूरा मामला
रविवार को सरबजीत और उसके बेटे को पुलिस ने बर्बरता से पीटा था। आरोपी ने पहले तलवार निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस दौरान उसके बेटे ने अपनी ग्रामीण सेवा ऑटो (मिनी सवारी टेंपो) से उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
सरबजीत पर हैं कई आपराधिक मामले दर्ज
बता दें कि दिल्ली पुलिस मंगलवार देर शाम तक उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाली। रिकार्ड में पता चला कि वह 20 सितंबर, 2006 में तिमारपुर थाने में 107/151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार हुआ था। 24 जुलाई, 2011 (डीडी नंबर 16पीपी) को और फिर 107/151 सीआरपीसी में गिरफ्तार हुआ था और जेल भजा गया था।