अंबेडकर नगर के जहां पनाह पार्क में रविवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पार्क में मोर के पंख चुनने आए बच्चों ने गार्ड की इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतक के धड़ और सिर अलग-अलग मिले हैं। शव के बीच का काफी हिस्सा गायब भी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना होने की वजह से उसकी शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर कैलाश पार्ट टू से सटे जहां पनाह पार्क में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे कुछ बच्चे मोर के पंख चुनने के लिए गए।