फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धा गार्डन में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2019 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

चाणक्यपुरी थाना इलाके में स्थित बुद्धा गार्डन में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने दुष्कर्म का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसे चुप करा दिया था। इसके बाद वह मोबाइल बंद कर गायब हो गया। 

विज्ञापन


चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद बुद्धा गार्डन में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इस घटना को कई दिन छिपाए रखा। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कापसहेड़ा में परिवार के साथ रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक दोस्त समीर के जरिये उसकी मुलाकात एक-डेढ़ वर्ष पहले गोविंद सिंह से हुई थी। युवक बिहार का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों फोन पर बात करने लगे। 
विज्ञापन


दोस्ती गहरी हुई तो वे साथ घूमने जाने लगे। फरवरी 2019 में गोविंद उसे दिन में बुद्धा गार्डन ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती शोर मचाने लगी तो गोविंद ने कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद युवती चुप हो गई। गोविंद ने 29 जुलाई को युवती को मेट्रो स्टेशन बुलाया और जंगल में ले गया। यहां उसने फिर उससे दुष्कर्म किया। 

दो दिन पहले गोविंद फोन बंद कर गायब हो गया तो युवती ने कापसहेड़ा थाने में इसकी शिकायत की। वहां से शिकायत को चाणक्यपुरी थाने भेज दिया गया। मेडिकल जांच में पता लगा है कि युवती दो महीने की गर्भवती है। 
विज्ञापन


चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दो दिन दबिश के बाद गोविंद सिंह को कापसहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें