डिबाई कोतवाली इलाके के गांव इछावरी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब यहां बन रहे सरकारी शौचालयों में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो वाली टाइल्स लगा दी गई। न सिर्फ महात्मा गांधी की फोटो लगाई गई बल्कि अशोक चक्र की फोटो लगी टाइल्स भी शौचालयों में चिपका दी गईं।
विज्ञापन
महात्मा गांधी और अशोक चक्र का अपमान देख लोगों में गुस्सा है। गुस्साए लोगों ने इसको लेकर एसडीएम से शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है और टाइल्स उखाड़ना शुरू कर दिया।