फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 40 लाख से बदलेगी मांडीखेड़ा पशु चिकित्सालय की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा बेहतर उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना।
मांडीखेड़ा क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों के लिए राहतभरी खबर है। जल्द ही राजकीय पशु चिकित्सालय का नए स्वरूप में निर्माण कराया जाएगा। विभाग ने अस्पताल भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुराने भवन की नीलामी के बाद स्वीकृत 40 लाख रुपये के बजट से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया अस्पताल बनाया जाएगा। लंबे समय से अस्पताल की खराब आधारभूत संरचना को लेकर क्षेत्र के लोग मांग उठा रहे थे। अब बजट स्वीकृत होने के बाद नए भवन में पशुओं के उपचार, जांच और देखभाल के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी। अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ पशुपालकों के लिए अधिक सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे मांडीखेड़ा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नांगल निवासी कपिल का कहना है कि वर्तमान में कई बार पशुओं के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। नए भवन के बनने और आधुनिक सुविधाएं मिलने से समय पर उपचार संभव होगा, जिससे पशुपालकों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. रामवीर भारद्वाज ने बताया कि भवन की स्थिति संबंधी रिपोर्ट विभाग को भेजी जा चुकी है। पुराने भवन की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लिए 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है और उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में नया भवन तैयार हो जाएगा। इसके बाद अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में पशुधन संरक्षण और किसानों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें