फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के छात्रों की मदद के लिए ये रहा फोन नंबर

Thu, 30 Apr 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावित छात्र डीएम को 0120-2552552 पर बता सकते हैं परेशानी। जिले के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे नेपाल के छात्र-छात्राओं की मदद के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है।
विज्ञापन


किसी भी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले ऐसे छात्रों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन जारी करते हुए आम जनता से मदद की अपील की है।

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से वहां पर बडे़ स्तर पर जान माल की क्षति हुई है।

इसके कारण इंटरनेट और आईटी संबंधी सेवाएं जिनमें खासतौर से बैंकिंग और दूरसंचार जैसी सुविधाएं बाधित हो गई हैं। छात्र अपने परिजनों से पैसों का लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसे में भूकंप से पीड़ित जिन लोगों के बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं, उनसे आह्वान किया है कि वह किसी भी समस्या या सहायता के संबंध में जिलाधिकारी के दूरभाष संख्या 0120-2552552 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा आम जनता और निजी कंपनियों के कॉरपोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से छात्रों की हर संभव मदद की जाएगी। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक बाधा के चलते प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

इसके लिए उन्होंने सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी को पत्र भेजा है जिसमें कहा है कि छात्रों की मदद के लिए संस्थान अपने स्तर पर जिम्मेदारी लेते हुए सहायता करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें