नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में विंटर सेशन 2026 के लिए पीएचडी दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिला के लिए https://iiitd.ac.in/admission/phd/oct2026 लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।
संस्थान ने पीएचडी के लिए कंप्यूटेशनल बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, गणित और सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विषयों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे है। पात्र उम्मीदवारों को फुल टाइम शोध के लिए हर महीने 60 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। संस्थान के डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुमित ने कहा कि आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। ब्यूरो