-सेमीफाइनल में पीजीडीएवी ने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स और श्यामलाल ने रामजस को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
17 नवंबर को आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीजीडीएवी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बना। प्रतियोगिता में श्यामलाल कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले सेमीफाइनल में पीजीडीएवी कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्सकी टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में पीजीडीएवी कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्यामलाल कॉलेज का मुकाबला रामजस कॉलेज से हुआ। इस मैच में श्यामलाल कॉलेज ने जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
प्रतियोगिता में पीजीडीएवी कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। श्यामलाल कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा, जबकि इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्सकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रामजस कॉलेज प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। वॉलीबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और जीत के लिए संघर्ष देखने को मिला। पीजीडीएवी कॉलेज की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।