फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ की रकम हड़पने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 16 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
epfo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उद्योग विहार सेक्टर चार में चल रहीं तीन कंपनियों के खिलाफ पुलिस ने पीएफ की रकम हड़पने का मामला दर्ज किया है। पीएफ इंस्पेक्टर के बयान पर अलग-अलग कंपनी प्रबंधन पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्रमिकों के कुल 18 लाख रुपयों को लेकर गोलमाल हुआ है। छानबीन के दौरान तीनों कंपनियां एक प्लॉट पर होने की बात भी सामने आई है। 

 जांच अधिकारी के अनुसार एसआई सुरेश कुमार के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने गारमेंट कंपनी इस्टाइल एक्सपर्ट, सिल्वर स्टार फैशन एवं इलेक्ट्रानिक आइटम बनाने वाली कंपनी जीनियस इलेक्ट्रिकल्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इन तीनों कंपनियों के खिलाफ भविष्य निधि संगठन ने पहले ही अपने स्तर पर मामले की जांच कर ली है। संगठन ने अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों कंपनियों के खिलाफ बुधवार को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन


इस शिकायत को दर्ज कर पुलिस ने कंपनी प्रबंधकों को संबंधित दस्तावेजों के साथ हाजिर होने का नोटिस दिया है। उधर, संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त राजीव विष्ठ ने बताया कि तीनों कंपनियों के कई कर्मचारियों ने उन्हें शिकायत दी थी कि कंपनी उनके वेतन से पीएफ का अंशदान काट तो रही है लेकिन इसे जमा नहीं किया जा रहा है। 

इन शिकायतों को संगठन के निरीक्षक सुनील कुमार ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। ऐसे में भविष्य निधि आयुक्त के निर्देश एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर सुनील ने सेक्टर दस थाना पुलिस में तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पीएफ इंस्पेक्टर की मानें तो तीनों कंपनियों पर 60 लाख के लगभग का बकाया निकलेगा। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें