फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप हुए 90 फीसदी कैशलेस, पंप संचालकों ने कहा यह व्यवस्था अच्छी है  

Sun, 18 Dec 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद गुरुग्राम के पेट्रोल पंप 90 फीसदी कैशलेस हो गए हैं। जहां पहले 10 प्रतिशत लोग ही कार्ड का इस्तेमाल करते थे वहीं अब 90 प्रतिशत लोग  पेटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का प्रयोग कर डीजल और पेट्रेाल भरवा रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर 31के एक्सप्रेस-वे स्थित ज्वाला सर्विस स्टेशन के संचालक का कहना है कि सरकार का कैसलेस प्रणाली को बढ़ावा देने का कदम सराहनीय है। इससे पैसा सीधा बैंक में चला जाता है इसलिए अब कैश जमा कराने के लिए लड़कों की जरूरत नहीं पड़ती। जिसके कारण चार लड़कों की तनख्वाह की बचत हो रही है।

गुरुग्राम फ्यूल सेंटर के पेट्रोल पंप संचालक रामकुमार त्यागी का कहना है कि नोटबंदी के बाद कार्ड का प्रयोग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे कैश की सुरक्षा के लिए रखे गए गन मैन से भी छुटकारा मिला है।
विज्ञापन


लोगों को चाहिये की ज्यादा से ज्यादा कैशलेस ट्रांजेक्शन ही करें । नरेश सिंह का कहना है कि जब से लोग कार्ड यूज करने लगे हैं तब से पेट्रोल पंप पर लूटपाट होने का खतरा भी नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें