फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिकों का प्रशासन का आदेश मानने से इंकार

Wed, 26 Nov 2014 01:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने की घटना के बाद अन्य पेट्रोल पंप कर्मी भी घबराए हुए हैं। इस घटना के बाद पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश के खिलाफ अवज्ञा आंदोलन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि जब तक पेट्रोल पंपों पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ली जाएगी, तब तक डीएम के आदेशों का पालन नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही अगर प्रशासन कोई कार्रवाई करता है तो गाजियाबाद में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बंद कर हड़ताल कर दी जाएगी। एसोसिएशन ने घायल लालसिंह के इलाज को मुआवजे की मांग भी प्रशासन से की है।
विज्ञापन


मंगलवार को अमर उजाला टीम ने शहर के कई पेट्रोल पंपों को देखा। एसोसिएशन की घोषणा सही नजर आई। सभी पेट्रोल पंपों पर डीएम आदेश को नजर अंदाज करते हुए बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों को भी फ्यूल दिया गया।

दोपहर 2.45 बजे
पुराने बस अड्डे स्थित पेट्रोल पंप पर सभी वाहन चालक आए उन्हें तेल दिया गया। हालांकि पंपकर्मियों ने बिना हेलमेट आ रहे लोगों को समझाया, मगर फ्यूल देने से मना नहीं किया।

अपरान्ह 3 बजे
मालीवाड़ा के पास अंबेडकर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सभी चालकों को तेल दिया जा रहा था। पंप संचालक का कहना था कि यदि किसी को मना करते हैं तो नोकझोंक की स्थिति हो जाती है। पुलिस की कोई सिक्योरिटी है नहीं, ऐसे में हम खतरा क्यों मौल लें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें