आम आदमी पार्टी (आप) के पंजीकरण के समय फर्जी दस्तावेज जमा करवाने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में चुनाव आयोग को आप की मान्यता रद्द करने की मांग की गई है।
पूर्वी दिल्ली से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा करने वाले हंस राज जैन ने याचिका में आग्रह किया है कि उनकी याचिका के निपटारे तक आप पर लोकसभा के चुनाव पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।
पढ़ें: केजरीवाल ने मोदी से क्या पूछा, पढ़िए पूरी चिट्ठी
इसके अलावा आप द्वारा पेश फर्जी दस्तावेज पेश करने संबंधी मामले की विशेष जांच टीम से भी जांच करवाने का आग्रह किया है।
याचिका में उन्होंने दस्तावेजों की जांच में लापरवाही बरतने वाले चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें: केजरीवाल के बाद LG को भी भाने लगा हेल्पलाइन रिंगटोन
याची ने कहा आप सदस्यों ने दस्तावेजों में रिहायशी पता दिया है जो उनके मतदाता पहचान पत्र व आयकर रिटर्न में दिए पते से अलग है।