चेहरे और सीने पर गोली लगने के बाद अनीता मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने भाग रहे दोनों हत्यारोपियों में से शैलेश को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी डॉ. मनीष मिश्र ने बताया कि दो गोली लगने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
शैलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही फरार विनोद की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। उनका कहना है कि शुरुआती जांच में हत्याकांड की वजह घरेलू विवाद लग रहा है, हालांकि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।