फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संबंधित अनचाही कॉल, यहां करें शिकायत

Wed, 02 Apr 2014 03:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावों के दौरान राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की तरफ से रोजाना आ रहे अनचाहे कॉल और मैसेज को लेकर अब आप चुनाव आयोग से इसकी सीधी शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इस पर सख्ती दिखाते हुए ऐसे अनचाहे कॉल और मैसेज को आचार संहिता का उल्लंघन माना है। जिनमें ऐसे संदेश की शिकायत आने पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।

चुनाव प्रचार को लेकर इस बार चुनाव आयोग की सख्ती को देखते हुए राजनैतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया के अलावा फोन कॉल और मैसेज को अपना जरिया बना लिया है।
Trending Videos

मतदान से 48 घंटे पहले संदेश पर प्रतिबंध

जिसमें हर दिन राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओं से लेकर स्थानीय उम्मीदवारों की आवाज में रिकॉर्डेड कॉल लोगों के पास आ रहे हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने ऐसे कॉल को अवांछित मानते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

जिसमें निर्वाचन अधिकारी को इस पर नजर रखने के लिए कहा है। इसके बाद से अधिकारी लगातार ऐसे फोन कॉल पर नजर रख रहे है। आयोग ने बकायदा इसके लिए शिकायत नंबर भी जारी किए है जिसमें शिकायतकर्ता सीधी शिकायत भी दर्ज करा सकते है।

चुनाव आचार संहिता को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले बल्क संदेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमें ऐसे संदेश आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत करना हो तो 9253176001 पर फोन कीजिए

आपके मोबाइल पर अनचाहा कॉल आने पर शिकायतकर्ता तुरंत 9253176001 नंबर पर उसकी जानकारी दे सकते है।

इसके अलावा अनचाहे संदेश आने पर उसे इसी नंबर पर फॉरवर्ड कर आने वाले नंबरों की जानकारी देनी होगी। जिसके बाद चुनाव अधिकारी इसकी जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें