चुनावों के दौरान राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशियों की तरफ से रोजाना आ रहे अनचाहे कॉल और मैसेज को लेकर अब आप चुनाव आयोग से इसकी सीधी शिकायत कर सकेंगे।
चुनाव आयोग ने इस पर सख्ती दिखाते हुए ऐसे अनचाहे कॉल और मैसेज को आचार संहिता का उल्लंघन माना है। जिनमें ऐसे संदेश की शिकायत आने पर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।
चुनाव प्रचार को लेकर इस बार चुनाव आयोग की सख्ती को देखते हुए राजनैतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया के अलावा फोन कॉल और मैसेज को अपना जरिया बना लिया है।