फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल देखकर अपने खर्च के लिए छापता था नकली नोट, गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2019 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले की बाराखंभा थाना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने खर्चे के लिए खुद नकली नोट छापता था। आरोपी सिर्फ सो व दो सौ रुपये के नकली नोट छापता था। 

विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से 100 व 200 के 15100 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। आरोपी कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा धारक है। उसने घर में ही प्रिंटिंग प्रेस लगा रखी है। आरोपी ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने खर्चे के लिए नकली नोट छापना शुरू किया था। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑटो चालक  चंदन महतो ने 29 अगस्त को शिकायत दी थी कि एक सवारी ने चेम्सफोर्ड रोड से मिंटो रोड़ के लिए उसका ऑटो किराए पर लिया। 
विज्ञापन


सवारी ने मिंटो रोड पर ऑटो रुकवा लिया। इसके बाद सवारी ने उसे 100 का कड़क नोट दिया। ऑटो चालक ने नोट को चेक किया तो उसे नकली लगा और उसने सवारी से नोट को बदलने के लिए कहा। इसके बाद सवारी मौके से भागने लगा। 

ऑटो चालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पास में बाराखंभा थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह की देखरेख में पिकेट चेकिंग कर रहे हवलदार विजय व सिपाही थानीराम ने पीछा कर यात्री को पकड़ लिया। 

इसी दौरान आरोपी ने अपना पर्स नाले में फेंक दिया। पुलिसकर्मियों ने नाले से पर्स को बरामद कर लिया। सवारी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जगेश्वर राम (23) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 100 के 127 और 200 के 12 नोट बरामद किए गए।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया हुआ है और छत्तीसगढ़ में सरन प्रिंटर्स में काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। जिंदगी को आसान बनाने के लिए उसने नकली नोट छापना शुरू किया। उसने रंगीन प्रिंटर और पुराना कंप्यूटर खरीदा। जगेश्वर ने 100 व 200 के नकली नोट छापना शुरू किया। 

नोटों की क्वालिटी सुधारने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करता था। पर्याप्त मात्रा में नोट छापकर वह अपने खर्चे पूरा करता था। ये 28 अगस्त को दिल्ली आया था और उसने नकली नोटों से कपड़े खरीदे थे। उसने किराया भी नकली नोटों से चुकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें