फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हेलो..अवैध सेंटरों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही', सीएमओ को फोन कर बोला युवक; सीएम का भी दिखाया खौफ

Sat, 01 Feb 2025 04:32 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति ने सीएमओ के सीयूजी नंबर पर कॉल करके धमकी दी। सीएमओ ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कॉल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हेलो.. जिले में सौ से अधिक प्राइवेट अस्पताल, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?' ये धमकी भरी फोन कॉल किसी विक्रांत चौधरी नाम के युवक ने सीएमओ के सीयूजी नंबर पर की है। यही नहीं आरोपी ने सीएमओ को मुख्यमंत्री तक का रौब दिखा डाला, जिस पर सीएमओ ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। इसके बाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ. मंजू अग्रवाल ने बीते दिनों एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि 25 जनवरी 2025 को उनके सीयूजी नंबर पर सुबह लगभग 10:15 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई थी। आरोपी कॉलकर्ता ने अपना नाम विक्रांत चौधरी बताया था। आरोपी फोन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रौब झाड़ते हुए उन्हें धमकी दे रहा था। आरोपी ने कहा कि जनपद में 100 से अधिक प्राइवेट अस्पताल, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं, जिन्हें अवैध रुप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही उसने एक न्यूज पेपर की कटिंग भी भेजी। अवैध रुप से अस्पताल, लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

यही नहीं आरोपी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाइन पर हैं इनसे बात करो। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि आप मुझे जानती नहीं हो, मेरे बारे में एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार से पता कर लेना। आरोपी ने इसके बाद उनको करीब चार बार और कॉल की, उस पर भी उन्हें धमकाया गया। धमकी मिलने के बाद सीएमओ ने फोन पर एसएसपी को घटना से अवगत कराया और एसएसपी से मुलाकात कर उनको तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर आरोपी की सही पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें