फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया यात्री

Fri, 27 Nov 2020 09:32 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाा्ल नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री को 10 लाख रुपये कीमत की विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा। यात्री मुद्रा की कथित तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। सीआईएसएफ ने यात्री को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया है। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पौने छह बजे सीआईएसएफ की सर्तकता टीम ने एक यात्री को संदिग्ध हालत में टर्मिनल तीन पर घुमते देखा। टीम ने यात्री को हिरासत में लेकर उसके बैग की स्केनर पर जांच की। मिठाई के डब्बे में नोट की तरह संदिग्ध चीज दिखाई देने पर बैग की तलाशी ली गई।

मिठाई के डब्बे में 48 हजार साऊदी रियाल और 1355 यूएई दिरहम मिला। यात्री की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है। वह दुबई जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था। सीमा शुल्क अधिकारी यात्री से पूछताछ कर विदेशी मुद्रा के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें