फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसपी साहब के परमिशन के बिना ही...

Thu, 20 Feb 2014 01:19 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए अब थाना प्रभारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं ही कॉल डिटेल मंगवा सकेंगे। जिससे बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
विज्ञापन


ग्रेनो में एक के बाद एक वारदातों के चलते सीओ और एसओ आगे की घटनाओं को संभालने में लग जाते हैं। जिसके चलते लूट की वारदातों का खुलासा नहीं हो पाता है।

पढ़ें: धरी रह गई पुलिस की चौकसी, 24 घंटे में ताबड़तोड़ लूट

सीओ और एसओ को किसी भी बदमाश के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकलवाने के लिए एसएसपी से अनुमति लेनी पड़ती है।

इसके बाद ही कंपनियां कॉल डिटेल की सूचना देती हैं। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने कहा कि सीओ और एसओ को मोबाइल कंपनियों में रजिस्टर्ड कराकर आईडी और पासवर्ड दे दिए जाएंगे।

पढ़ें: बैंक से 1 लाख निकालने वालों को घर तक छोड़ने जाएगी पुलिस

जिसके बाद जांच अधिकारी को सीओ या थानाप्रभारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर सीडीआर की अनुमति लेनी होगी। ऐसे में अपराधियों की धर-पकड़ और वारदातों के जल्द खुलासे में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें