फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी का फ्री इन्टरनेट,यूजर्स को लगा मंहगा

Mon, 17 Nov 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में वाई-फाई के लिए आधे घंटे के रिचार्ज के लिए 10 और तीन घंटे के 50 रुपये के शुल्क को यूजर महंगा बता रहे हैं। सेंट्रल पार्क में आए आदित्य कहते हैं कि तमाम मोबाइल कंपनियों ने एक दिन के रिचार्ज,एक हफ्ते के रिचार्ज बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


उसका शुल्क कम है जबकि यहां तीन घंटे के बदले 50 रुपये देने होंगे जो बहुत ज्यादा हैं। कोई भी स्मार्ट फोन या लैपटॉप यूजर सीपी के इनर-आउटर सर्किल तक वायरलेस लैन ऑन करेगा तो टाटा डोकोमो वाईफाई नेटवर्क मिलेगा।

क्लिक करने पर पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नाम,मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस भरना होगा। थोड़ी देर में सीरियल नंबर और पिन नंबर के साथ कनेक्शन का लिंक एसएमएस से आएगा। इससे जुड़कर इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


20 मिनट की फ्री सर्विस एक बार लॉगिन में हैं। अगर ब्राउजर को बंद कर देते हैं तो फिर फ्री इंटरनेट का मौका नहीं मिलेगा। सर्फिंग के लिए न्यू टैब के साथ नया विंडो खोलें।

ग्राहक सेवा 011-60607070 पर बात करने पर यह जानकारी दी गई कि एक बार लॉगिन के समय से 20 मिनट तक अगर कनेक्शन चला भी जाता है तो फ्री सुविधा अगले 20 मिनट तक मिलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें