फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मुद्दा: ‘उद्यमियों की समस्याओं को हल कराना प्राथमिकता’

Wed, 25 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन
विज्ञापन
शहर को औद्योगिक नगरी के रूप में बसाया गया था, मगर आज यहां के उद्यमी परेशान हैं। उनकी समस्याओं को हल कराने के वादे तो किए जाते हैं, लेकिन कभी पूरे नहीं कराए गए। विधान सभा चुनाव के आते ही उद्यमियों की परेशानियां प्रत्याशियों को दिखने लगी हैं। इसी मुद्दे पर नोएडा विधान सभा के प्रत्याशियों से अमर उजाला ने बात की।
विज्ञापन


सुरक्षा से लेकर परिवहन की दिक्कत करेंगे दूर  
शहर में उद्यमियों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन उन्हें दूर करने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया है। उद्यमियों के संगठन से मिलकर हर माह उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और जिस भी पटल पर जाना होगा। वहां जाकर उन्हें  हल किया जाएगा। अगर उद्यमी ही परेशान होंगे तो शहर, प्रदेश और देश का विकास कैसे होगा। सुरक्षा से लेकर परिवहन की समस्याओं को प्रमुखता से हल कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।- पंकज सिंह भाजपा प्रत्याशी

शहर में कई साल से उद्यमी अपनी समस्याओं को लेकर इधर से उधर भटक रहे हैं, मगर भाजपा विधायक ने एक बार भी उनकी परेशानियों को साझा करने का प्रयास नहीं किया। इससे उद्यमियों की समस्याएं लगातार बढ़ती गईं और अब वह बड़ी हो गई हैं। उद्यमियों के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा, जहां दिन हो या रात, उनकी समस्याओं को हल कराना मेरी  जिम्मेदारी होगी। -रविकांत मिश्रा, बसपा प्रत्याशी
विज्ञापन


छोटे उद्यमियों का भी रखा जाएगा ध्यान
समाजवादी पार्टी का शहर में विधायक न होने के बावजूद उद्यमियों की समस्याओं को हल कराने के लिए समय-समय पर पार्टी द्वारा प्राधिकरण और प्रशासन से वार्ता की जाती रही है। उद्यमियों के लिए अभी 2000 वर्गमीटर के प्लॉट योजना प्राधिकरण से निकलवाई गई थीं। अब प्राधिकरण से 250 से 450 वर्गमीटर के प्लॉट योजना निकलवाई जाएगी, ताकि छोटे उद्यमी मध्य वर्ग की इकाइयों में अपने कारोबार को बढ़ा सकें।-सुनील चौधरी, सपा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें