फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कटौती से बेहाल हुए लोग

Sun, 15 Nov 2015 05:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में आये दिन हो रही बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान है। आये दिन बिना सूचना दिए कई कई घंटे बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन


रविवार को भी सीटी वन फीडर से जुड़े कस्बे वासी कई घंटे तक बिजली संकट से जूझते रहे। कस्बे के उपभोक्ता सेवा, राजेन्द्र, त्रिलोक, अमानत, निज्जर, मुकुट, अमानत व नये बस स्टैंड मस्जिद के इमाम मौलाना कमरूदीन आदि ने बताया की सीटी वन फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार को 10 बजे से एक बजे के बाद तक प्रभावित रही।

इसकी वजह से लोग पानी व अन्य जरूरतों से जूझते रहे। बिजली कटोती को लेकर जब बिजली घर के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया की कस्बे के पटौदी रोड पर एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी को ठीक करने के लिए परमिट लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बिजली बंद करनी पड़ी। कस्बेवासियों का आरोप है की आये दिन बिना सूचना के बिजली कट कर दी जाती है। इसकी वजह से लोगों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पडता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें