फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर से सोसाइटी के सदस्यों ने इलाके को खुद किया सील, लोगों के आने-जाने पर रोक

Mon, 06 Apr 2020 10:00 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोग पूरी एहतियात बरत रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बनी डीडीए क्वार्टर सोसायटी के लोगों ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपने पूरे इलाके को खुद ही बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। इसमें बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


सोसाइटी आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी निवासियों से कोरोना संक्रमण को लेकर सावधान रहने को कहा गया है। आरडब्ल्यूए ने एहतियात के तौर पर इलाके के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया है।

एडवाइजरी जारी कर निवासियों से कहा गया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को सोसाइटी में प्रवेश न करने दिया जाए। कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए कहा गया है। सोसाइटी में कोई कोरोना संदिग्ध नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर यह सब किया गया है।
विज्ञापन


शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि इलाके के लोगों के बेवजह बाहर आने-जाने पर भी रोक है। सिर्फ फल, सब्जी या दवाई आदि लेने के लिए ही लोगों को बाहर निकलने की अनुमति दी जा रही है। एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को निर्देश दिया जाएगा कि बेवजह बाहर न निकलें। कोई भी व्यक्ति नियम का पालन नहीं करेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

गलियों में निवासी देते हैं पहरा

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि यहां के निवासी गलियों में दिन-रात पहरा देते रहते हैं, ताकि कोई भी बाहरी यहां प्रवेश न कर सके। कोई व्यक्ति बाहर से आता भी है तो तुरंत इसकी जानकारी सीमापुरी थाने में दी जाती है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कुछ बाहरी लोग आए थे। उनकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी थी। पुलिस ने पहुंचकर उनकी जांच की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें