फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झंडेवाला मंदिर के नवरात्र मेले में उमड़े श्रद्धालु, बाहर से प्रसाद लाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी झांसी मार्ग, पुराना नाज सिनेमा और फ्लैटिड फैक्ट्री में निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी स्थित झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र मेला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। यह 27 मार्च तक चलेगा। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना हुई। तड़के चार बजे मंदिर के पट खुलते ही परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रानी झांसी मार्ग, पुराना नाज सिनेमा और फ्लैटिड फैक्ट्री परिसर में वाहनों की निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। परिसर और आसपास सुरक्षा के लिए 290 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 2600 पुरुष और 350 महिला सेवादार व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कतारों में पट्टियां बिछाई गई हैं। मंदिर में सुबह 4 बजे और शाम 7 बजे आरती का आयोजन हो रहा है, जिसका प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन ने बाहर से प्रसाद और फूल लाने पर रोक लगाई है। ऑनलाइन दर्शन बुकिंग, चिकित्सा सुविधा और खोया-पाया केंद्र भी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें