फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक दिल्लीः पर्यटक स्थलों पर लौटने लगी रौनक, पर नहीं है पहले जैसा हाल

Mon, 21 Sep 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिया गेट... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण कई महीनों से घरों में कैद लोग अब परिवारों के साथ वीकेंड पर बाहर निकलने लगे हैं। अनलॉक-4 में मिली छूट के बाद इंडिया गेट और लाल किला समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर रौनक लौटने लगी है। विशेषकर, छुट्टी वाले दिन लोगों का हुजूम उमड़ता है।

विज्ञापन


हालांकि, पहले की अपेक्षा भीड़ कम है। रविवार को भी काफी परिवार अपने बच्चों के साथ सैर-सपाटा करने के लिए इंडिया गेट और लाल किला पहुंचे। ऐतिहासिक विरासत स्थल पर गुजारे गए लम्हों को कुछ लोगों ने मोबाइल और कैमरों में भी कैद किया। धूप की परवाह किए बगैर बच्चों ने भी खूब मस्ती की।

कब तक बच्चों को घरों में बद रखें
इंडिया गेट पर घूमने पहुंचे पर्यटकों का कहना था कि बच्चों का स्कूल बंद होने से वह कई महीने से घरों में ही बंद होकर रह गए हैं। कोरोना संक्रमण का डर तो है, लेकिन कब तक बच्चों को घरों में कैद रखें। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बच्चों को यहां लाए हैं। इससे उन्हें खुश का अहसास होता है।
विज्ञापन


इन्हें दोबारा कमाई की उम्मीद  
इंडिया गेट और लाल किले पर जाने वालों की यादगार तस्वीरें खींचने वाले फोटोग्राफरों की संख्या 150 के करीब है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद दोनों ही स्थानों पर विदेशी व देशी पर्यटकों की संख्या खत्म सी हो गई है। दोबारा रौनक होने से फोटोग्राफरों को उम्मीद जगी है कि अब उनकी रोजी-रोटी चल जाएगी। कुछ ऐसा ही हाल इंडिया गेट पर गुब्बारे और चाट-पकौड़ी का ठेला लगाने वालों का है, जिन्हें उम्मीद है कि वक्त के साथ दोबारा पर्यटक वापस लौटेंगे।

सामाजिक दूरी का नहीं दिखा पालन  
इंडिया गेट और लाल किले पर पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात तो दिखी, लेकिन दोनों ही स्थानों पर पर्यटक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नहीं दिखे। हर कोई झुंड बनाकर पार्क में बैठा हुआ नजर आया। काफी लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगा रखा था।

लोगों ने कहा---
-पांच साल की बच्ची को लंबे वक्त से घर में रखना मुश्किल था। उसे बाहर घूमाने के लिए अपने पति के साथ इंडिया गेट पर आई हूं। - तान्या, गृहिणी 

-फरीदाबाद से हम सब फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। आज छुुट्टी का दिन होने से दोस्तों के साथ इंडिया घूमने आ गए। -नवीन, छात्र

-कश्मीर से अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से जामिया नगर आया हुआ था। ऐतिहासिक लाल किला पर केवल सेल्फी लेने की चाहत में घूमने आया था। -आदिल, कश्मीरी नागरिक
विज्ञापन


-कोरोना संक्रमण के कारण डर तो लग रहा था, लेकिन दिल्ली आने पर अगर लाल किला देखे बगैर चला जाता तो मलाल रह जाता। -उदयभान, कारोबारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें