फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Tue, 18 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की समस्या के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। सोमवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों ने सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या से निदान दिलाने की मांग उठाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

 ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों ने प्रधान बिंदे भड़ाना के नेतृत्व में लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। करीब घंटेभर तक प्रदर्शनकारियों ने पानी के लिए शोर-शराबा मचाया। प्रधान ने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पांच हजार से ज्याद मकान हैं, बड़ी आबादी यहां निवास करती है।
विज्ञापन


पिछले कई साल से पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका है। हर बार गर्मियां आते ही पानी के लिए लोगों को सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि की तरफ से यमुना किनारे रैनीवेल शुरू होने का आश्वासन लंबे समय से मिल रहा है, लेकिन न रैनीवेल से प्यास बुझाई गई, न ही कोई और इंतजाम प्रशासन या जनप्रतिनिधि ने किया है।

प्रदर्शनकारियों ने पानी माफिया का क्षेत्र में बोलबाला होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र में पानी की समस्या को जानबूझकर दूर नहीं किया जा रहा है। अगर पाइपलाइनों में पर्याप्त पानी आने लगेगा तो पानी माफिया का काम चौपट हो जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त से मिले आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इस दौरान जितेंद्र आहुजा, अमरजीत, विक्रम, अन्नू, वीके टंडन, विजय, अनिल, इंद्रा, जोगेंद्र, अनिल, संजीव और मुनेश सहित कई लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें