दिल्ली के सभी मुख्य स्टेशनों को फाई-फाई से लैस कर दिया गया है। अब आप लेटलतीफ ट्रेनों का इंतजार करने के दौरान अपने मोबाइल-लैपटॉप पर हाई स्पीड नेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाद अब पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। गूगल व रेलटेल मिलकर स्टेशनों पर इसकी सुविधा दे रहा है।
आप दो घंटे तक मुफ्त वाई-फाई की सुविधा ले सकते है। दो घंटे से ज्यादा अगर आपको वाई-फाई की सुविधा चाहिए तो आप एक बार लॉग आउट होकर फिर से लॉग इन कर सकते है। इसके लिए आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा जो पासवर्ड का काम करता है।
बता दें कि गूगल रेलवे के कुल सौ स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा दे रहा है। यह सुविधा यात्रियों को मुफ्त मिल रही है। हालांकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जब तक रेलटेल इस सुविधा को मुहैया करा रहा था तबतक आधा घंटे तक तो मुफ्त सुविधा दी जा रही थी। आधे घंटे के बाद चार्ज वसूला जा रहा था, लेकिन अब दो घंटे तक यह सुविधा मुफ्त मिल रही है।