एक तो गर्मियों ने दस्तक दे दी है और ऐसे में अगर इन दिनों में सबसे जरूरी चीज की की ही कीमत बढ़ जाए तो लोगों का आक्रोश स्वाभाविक है।
गर्मी में जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है और जिसके लिए मारामारी भी रहती है वो पानी है। अब अगर आपको बताया जाए कि आपको मिलने वाला पानी महंगा हो गया है तो?
ऐसा ही हुआ है फरीदाबाद के लोगों के साथ उन्हें पता चला है कि उन्हें मिलने वाले पानी का दाम बढ़ गया है तो स्थानीय लोग आज सुबह से ही ग्रीनफील्ड में प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रीनफील्ड में सैकड़ों लोग आज सुबह से ही पानी का रेट बढ़ने के खिलाफ डेवलपर कंपनी के ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
इनकी मांग है कि पानी के रेट पहले ही बहुत ज्यादा हैं तो और रेट न बढ़ाया जाए। पानी रोजमर्रा की जरूरत की सबसे अहम चीज है और इसके रेट बढ़ने से लोगों के जेब पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।