फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी फ्लैट की हालत को लेकर सड़क पर उतरे लोग

Sun, 06 Dec 2015 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-31 (झाड़सा) स्थित गवर्नमेंट इंप्लाई कॉपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के लोगों ने अपने सोसायटी पदाधिकारियों के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। यहां 165 फ्लैट हैं।
विज्ञापन


यहां रहने वालों का कहना है कि सोसायटी के फ्लैटों और सड़क की हालत खस्ता है। यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। सोसायटी के लोग काफी परेशान हैं। इनका आरोप है कि सोसायटी के पदाधिकारी मेंटेनेंस लेने के बाद भी मरम्मत का काम नहीं कर रहे हैं।

सोसायटी के सदस्य संदीप ने बताया कि सभी ने मेंटेनेंस के लिए 10-10 हजार रुपये एकत्र कर सड़क बनाई थी। वहीं फ्लैटों के मेंटेनेंस के लिए भी सोसायटी निवासियों ने 15 से 20 लाख रुपये पदाधिकारियों के पास जमा कराए थे।
विज्ञापन


इन पैसे का क्या हुआ कुछ पता नहीं है। संदीप ने बताया कि यह प्रदर्शन सोसाइटी के अध्यक्ष परमानंद कौशिक, सचिव सत्यवती, मूर्ति देवी, यज्ञदत्त  और रामदास के खिलाफ हुआ है।

उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों में से अधिकतर यहां नहीं रहते हैं। यही कारण है कि वह सोयायटी वालों की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

सोसायटी के लोगों ने कहा कि अगर मेंटीनेंस का काम जल्द नहीं हुआ तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। यहां फायर फाइटर तक नहीं है। सड़कें बेकार हैं। अवैध पार्किंग भी बड़ी समस्या बनी हुई है। यहां फ्लैट को किराये पर चढ़ाया जा रहा है। वहीं पीजी भी यहां चलाई जा रही है।

जबकि इसकी अनुमति नहीं है। प्रदर्शन के दौरान मनोज यादव, एनडी बत्रा, कमल गोयल, अजय और राजेश आदि मौजूद रहे। सोसायटी में सरकारी शिक्षक, रोडवेज कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के लोग रहते हैं।

इस सोयायटी के फ्लेटों का निर्माण रहेजा बिल्डर की ओर से तकरीबन पांच वर्ष पहले कराया गया था। इसके मेंटीनेंस की जिम्मेदारी सोसायटी समिति की है। इस बारे में जब सोसायटी प्रधान परमानंद कौशिक से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें