बुधवार रात को ही सेक्टर-5 थाने में शिकायत भी दे दी गई। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने शिकायत मिलते ही मुस्लिम समुदाय को तुरंत प्रभाव से माइक बंद करने को कह दिया।
अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी जिला उपायुक्त से मिलने गए थे, लेकिन बैठक में व्यस्त होने के कारण उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो पाई। उधर, बृहस्पतिवार को मुस्लिम एकता मंच के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त डी. सुरेश से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए जिला उपायुक्त को निर्देश दिए गए हैं।