फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: अजान के समय को लेकर भिड़े मुस्लिम समुदाय के लोग

Mon, 20 May 2019 06:08 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अजान के समय को लेकर मुस्लिम समाज के लोग आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष के लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन

 
खत्रीवाड़ा स्थित मस्जिद में शनिवार शाम नगर के एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक पर मगरिब की अजान दो मिनट पहले देने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मार दिया। मस्जिद में मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

बताया गया कि नमाज के बाद आरोपी युवक पक्ष के लोग पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोपी पक्ष के लोगों को घर की ओर आता देख पीड़ित पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। बचाव में आरोपी पक्ष के लोगों ने भी पीड़ित पक्ष के घर पर पथराव किया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस को देखते ही लोग मौके से फरार हो गए। निरीक्षक सूरत सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें