फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख के जेवर व नकदी चुराने वाली सहायिका गिरफ्तार, बिहार भागने की थी तैयारी

Mon, 20 May 2019 05:49 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में मालिक के घर में चोरी करने वाली एक घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 62 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपी सहायिका बिहार समस्तीपुर भागने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन

 
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि पकड़ी गई सहायिका की पहचान खुशबू (19) के रूप में हुई है। गत शनिवार को नेताजी सुभाष पैलेस के कोहाट एनक्लेव पीतमपुरा निवासी दमनजीत कौर ने घर में चोरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी सहायिका खुशबू किसी आवश्यक काम की बात कहकर घर से चली गई।

शक होने पर पीड़िता ने अलमारी चेक की तो उसमें से 15 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 62 हजार नकदी गायब थी। दमनजीत कौर को जानकारी दी कि सहायिका शकूरपुर इलाके में रहती है, लेकिन उसका पता नहीं मालूम था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम खुशबू की तलाश शुरू कर दी। शकूरपुर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में खुशबू को आई ब्लॉक में देखा गया। इसके बाद उसके घर का पता हासिल कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उस समय वह बिहार भागने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने उसके पास से जेवरात और नकदी बरामद कर लिए। 

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि खुशबू के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके चलते वह घरेलू काम करने लगी। 20 दिन पहले ही उसने दमनजीत कौर के घर में काम करना शुरू किया था। परिवार के लोगों को विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें