फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने खुद उठाई सड़क पर पड़ी मिट्टी

Sun, 21 Apr 2019 12:56 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो ,ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायु प्रदूषण की मार से बचने के लिए ग्रेनो वेस्ट के लोगों ने नेफोवा के साथ खुद कमान संभाली है। शनिवार को सड़क पर पड़ी मिट्टी को हटाया गया। ताकि, वाहनों के गुजरने से मिट्टी न उड़े। 
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह सड़कों पर पड़ी मिट्टी है। वाहनों के गुजरने से मिट्टी उड़ रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एनजीटी के साथ जिला प्रशासन, प्राधिकरण और यूपीपीसीबी से की।
 

 

यूपीपीसीबी के नोटिस के बाद एक दिन अभियान चलाकर भूल गया प्राधिकरण
जिस पर यूपीपीसीबी ने ग्रेनो प्राधिकरण को नोटिस जारी कर सड़कों की सफाई करने को कहा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इस पर शनिवार सुबह नेफोवा की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़कों की सफाई की। लोगों ने किराये पर जेसीबी मशीन मंगवाई। जिसकी मदद से सेक्टर-16 बी में पेट्रोल पंप के पास सड़क से मिट्टी को हटाया।
विज्ञापन


नेफोवा के सदस्य मनीष कुमार ने बताया कि सड़क पर काफी मिट्टी पड़ी है। जिसे हटाने में समय लगेगा। लोगों ने पानी का छिड़काव कर सड़क पर झाड़ू भी लगाई। करीब दो घंटे तक लोगों ने सड़क पर साफ-सफाई की। रविवार को भी अभियान जारी रहेगा। 

प्राधिकरण ने केवल एक दिन की सफाई
स्थानीय लोगों की शिकायत पर यूपीपीसीबी ने ग्रेनो प्राधिकरण को नोटिस जारी कर सड़कों से मिट्टी हटवाने को कहा था। नोटिस के बाद प्राधिकरण ने एक दिन अभियान चलाकर सड़कों को साफ करवाया, लेकिन उसके बाद प्राधिकरण की टीम सफाई करने नहीं पहुंची। इससे लोगों को खुद वायु प्रदूषण से बचने के लिए सफाई अभियान चलाना पड़ा। 

फिर शुरू हुआ जगह-जगह कूड़ा जलना

शहर में एक बार फिर कूड़ा जलाना शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम एसएसपी कार्यालय स्थित गोल चक्कर के पास कूड़ा जलाया गया। वहीं, इकोटेक तीन क्षेत्र में भी जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। उधर शुक्रवार की रात सेक्टर पी-3 में केंद्रीय विद्यालय के पास भी कूड़ा जलाया गया। बाद में दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग को बुझाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें